वरिष्ठ साहित्यकार श्री सूरज प्रकाश की दो पुस्तकों ‘उम्र की गुल्लक’ एवं ‘मेरे लिखने की मेज़’ का लोकार्पण

कांगड़ा लोक साहित्य परिषद, कांगड़ा के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सूरज प्रकाश (मुंबई) की पुस्तकों ‘उम्र की गुल्लक’ (संस्मरण) और ‘मेरे लिखने की मेज़’ (संपादन) का लोकार्पण समारोह 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे गुंजन, समुद्र विकास संगठन, तपोवन रोड, सिद्धबाड़ी, धर्मशाला में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गौतम व्यथित करेंगे तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री एवं कथाकार प्रो. चंद्र रेखा डडवाल होंगी। पुस्तकों पर डॉ. गंगा राम राजी, श्री राजेंद्र राजन, श्री गणेश गनी, विजय उपाध्याय, श्री अजय पराशर सहित अन्य साहित्यकार आलेख प्रस्तुत करेंगे। संचालन श्री विनोद भावुक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »