ज्ञान सभा 2026, उद्घाटन समारोह

“विकसित तमिलनाडु के लिए शिक्षा” विषय पर आयोजित ज्ञान सभा 2026 का औपचारिक उद्घाटन 24 अगस्त 2026 को अमृता विश्व विद्यापीठम्, एट्टिमडई, कोयंबटूर में मंचस्थ अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में डॉ. अतुल कोठारी (राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) श्री ए. विनोद (राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) स्वामी तपस्यामृतानंद पुरी (प्रथम अधिकारी, माता अमृतानंदमयी मठ) तथा स्वामी मातृकृपामृत चैतन्य (संपर्क अधिकारी, माता अमृतानंदमयी मठ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं शिक्षा-जगत की प्रमुख विभूतियों की सहभागिता रही, जिनमें प्रो. पी. कनगासाबापथी (पूर्व अध्यक्ष कार्यवाहक, ICSSR) प्रो. गणेशन कन्नाबिरन (निदेशक, NAAC) प्रो. (डॉ.) एन. पंचनाथम (कुलपति, गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान) डॉ. वी. राजेंद्रन (कुलपति, AMET विश्वविद्यालय) श्रीमती संगीता वारियर (प्रख्यात विदुषी एवं शिक्षाविद्) प्रो. एम. जी. सेतुरामन (पूर्व कुलपति,कार्यवाहक गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान) प्रो. डॉ. एम. कृष्णन (पूर्व कुलपति, केंद्रीय तमिलनाडु विश्वविद्यालय) प्रो. डॉ. डी. विश्वनाथन (पूर्व कुलपति, अन्ना विश्वविद्यालय) प्रो. के. थारणीकरासु (पूर्व कुलपति कार्यवाहक, पांडिचेरी विश्वविद्यालय) डॉ. सी. ए. वासुकी (सचिव एवं निदेशक, कोंगुनाडु आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज) डॉ. के. कृपनिधि करुणानिधि (उपाध्यक्ष, विवेकानंद शैक्षणिक संस्थान) डॉ. किशोर कुमार त्रिपाठी (सदस्य सचिव, ऑरोभारती) तथा डॉ. सेंथिल गणेश कुप्पुस्वामी (प्रबंध न्यासी, आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिनके द्वारा व्यक्त विचार शिक्षा क्षेत्र में अवश्यमेव सार्थक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »