पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, कलानिधि संविभाग द्वारा “Homestead Land Entitlement & Musahar Community in Bihar: A Social Work Perspective” पुस्तक का विमोचन एवं परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भूमि अधिकार, सामाजिक न्याय, सामुदायिक सशक्तीकरण और मुसहर समुदाय के सामाजिक सरोकारों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
पुस्तक के लेखक डॉ. हरीश कुमार ने मुसहर समुदाय के भूमि अधिकार और सामाजिक संघर्षों को सामाजिक कार्य के दृष्टिकोण से समझने के अपने प्रयास को साझा किया। वहीं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने जीव विज्ञान से वक्तव्य शुरू करते हुए भूमि अधिकार आदि को केस स्टडी के माध्यम से व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने मुसहर समुदाय की सामाजिक वास्तविकताओं को समझने के लिए जमीनी अनुभवों और संवेदनशील संवाद की आवश्यकता रेखांकित की। इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, कलानिधि विभागाध्यक्ष प्रो. के अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : फेसबुक साभार से
