‘एक शेर अर्ज किया है’ के 338वें मुशायरे में सजी तरही ग़ज़लों की महफ़िल

Ff

महफिल तो तेरी सूनी न हुई,
कुछ उठ भी गए, कुछ आ भी गए।

03 अक्टूबर 2026 को एक शेर अर्ज किया है पटल के साप्ताहिक “दो तरही “मिसरों पर आधारित डिजिटल वीडियो गोष्ठी का 338वां मुशायरा आयोजित किया गया।
यह मुशायरा “यार मै दूध का धुला कब था और महफिल तो तेरी सूनी न हुई, कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए।” मिसरों पर आधारित थी। गोष्ठी की अध्यक्षता और संयोजन न्यूयार्क, अमेरिका से अशोक सिंह ने किया।
कार्यक्रम में रुबी मोहन्ती,
के़० पी० सक्सेना, भावना कुँवर, प्रगीत कुँवर, कौशर भुट्टो, सुरेन्द्र कौशिक, सुषमा मल्होत्रा, इला कुमार, वर्षा बोपसे, मधु शर्मा, ममता किरण, मनोज अबोध, राजेन्द्र निगम, खुर्रम नूर, लक्ष्मीशंकर बाजपेई, अशोक सिंह आदि की भागीदारी ने बाईस नई ग़ज़लें पेश की।
इस कार्यक्रम ने भी पिछले मुशायरों की तरह शायरी की बेहतरीन पेशकश के साथ नई बुलंदियों को छुआ। हिंदी और उर्दू तरही ग़ज़लों से सजी हुई यह महफिल अदब की दुनिया में अपना-अलग ही मुकाम रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »