सुप्रसिद्ध कवि डॉ. ईश्वर सिंह तेवतिया की पुस्तक ‘मानवीय संबंधों में भाषा की भूमिका’ का भव्य लोकार्पण

Sd

उदयपुर (मुक्तिदीप) 05 अक्टूबर 2026 को उदयपुर में आयोजित पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के पांचवें पेट्रोलियम राजभाषा सम्मेलन में पदम श्री, लोक गायिका एवं लेखिका, सुश्री मालिनी अवस्थी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रोहित माथुर तथा हिंदी और मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. दामोदर खडसे के कर कमलों से डॉ. ईश्वर सिंह तेवतिया की सद्य प्रकाशित पुस्तक ‘मानवीय संबंधों में भाषा की भूमिका’ का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा तेल और गैस उद्योग के विभिन्न सरकारी उपक्रमों के उच्च अधिकारीगण भी मंच पर उपस्थित रहे। तेल और गैस कंपनियों के लगभग 200 राजभाषा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘मानवीय संबंधों में भाषा की भूमिका’ का लोकार्पण आज चंहु ओर दरकते रिश्तों वाले परिवेश में इस पुस्तक के महत्व को प्रतिपादित करता है।

डॉ. तेवतिया ने बताया कि इस पुस्तक की विषयवस्तु पर उन्होंने सबसे पहले और सबसे अधिक सत्र मैंने तेल और गैस कंपनियों की हिंदी कार्यशालाओं में लिए थे जहां से इस पुस्तक का बीजारोपण हुआ था। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. लक्ष्मी शंकर बाजपेई जी ने भी लेखक को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »