साहित्य अकादेमी द्वारा ‘बोड़ो भाषा, साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर संगोष्ठी
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को साहित्य अकादेमी द्वारा नलबाड़ी जिला बोडो लेखक अकादमी तथा धामधामा आंचलिक महाविद्यालय के बोड़ो विभाग के सहयोग से असम के नलबाड़ी स्थित धामधामा आंचलिक महाविद्यालय के सभागार में ‘बोड़ो भाषा, साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में विभिन्न विद्वानों द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा बोड़ो भाषा, साहित्य और संस्कृति के विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बोड़ो भाषा की साहित्यिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और उसके संरक्षण एवं संवर्धन की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है।

