साहित्य अकादेमी एवं हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में बहुभाषी कवि-सम्मेलन

दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे साहित्य अकादेमी द्वारा हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में बहुभाषी कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य अकादेमी के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओमप्रकाश नागर स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे तथा हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई के निदेशक श्री मनमीत कौर प्रारंभिक वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादेमी के केंद्रीय कार्यकारी मंडल के सदस्य श्री विश्वास पाटील करेंगे। इस अवसर पर कोंकणी के सारंग अग्रसानी, गुजराती के उदयभान ठक्कर, मराठी की सुजाता राजन, सिंधी के अरुण बाबाणी तथा हिंदी की संध्या यादव अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन हिंदुस्तानी प्रचार सभा सभागार, महात्मा गांधी मेमोरियल बिल्डिंग, 9 सुभाष मार्ग, चर्चगेट (पश्चिम), मुंबई में किया जाएगा।
