युवाओं और भाषा के बीच सेतु : प्रतियोगिता — आयोजन एवं दिशा

वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन तथा भारतीय भाषा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 18 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं और भाषा के बीच सेतु स्थापित करने, प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं उनकी दिशा पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मंजुनाथ एन. अंबिगा करेंगे। श्री अनिल जोशी सान्निध्य प्रदान करेंगे तथा डॉ. विनोद कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि होंगे। डॉ. सोमा बंद्योपाध्याय एवं मनीष पाण्डेय ‘मनु’ विशिष्ट वक्ता, जबकि नर्मदा कुमारी वक्ता के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गंगाधर वानोडे करेंगे। इसमें विभिन्न विद्वान विमर्श प्रस्तुत करेंगे। स्वागत उद्बोधन सुश्री स्वरांगी साने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. किरण खत्री करेंगी।
