यूरोपीय महाद्वीप का आयोजन : देवनागरी लिपि की वैश्विक स्थिति और प्रोत्साहन की दिशा

Th

नागरी लिपि परिषद, दिल्ली, नागरी लिपि इकाई इटली व साझा संसार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) ‘देवनागरी लिपि की वैश्विक स्थिति और प्रोत्साहन की दिशा’ विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता करेंगे। पूनम अवस्थी मुख्य अतिथि तथा रामा सखदेव सान्निध्य प्रदान करेंगे। आयोजन में इटली, स्पेन, स्वीडन, फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों से जुड़े हिंदी एवं देवनागरी लिपि के विद्वान और भाषा-प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम में देवनागरी लिपि की वैश्विक स्थिति, उसके प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »