सखी सारथी का वार्षिकोत्सव ‘काव्य सुरा 5.0’ साहित्यिक उल्लास के साथ संपन्न

नई दिल्ली। सखी सारथी साहित्यिक मंच का वार्षिकोत्सव ‘काव्य सुरा 5.0’ गत शनिवार, 21 नवंबर को दिल्ली स्थित क्रिएटिव अनलॉक में साहित्यिक गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रहमान मंसूर साहब ने की। समारोह में डॉ. खुर्रम नूर, भूदत्त शर्मा एवं अनिल मीत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की संस्थापिका शुभ्रा पालीवाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ समारोह का विधिवत आरंभ किया गया। अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों एवं मंच संचालक पूनम मल्होत्रा तथा सचिन परवाना का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूनम मल्होत्रा एवं सचिन परवाना ने अपने सधे हुए अंदाज़, प्रभावशाली संवाद शैली और साहित्यिक अभिव्यक्ति से बेहद खूबसूरती के साथ किया। दोनों की मंचीय जुगलबंदी ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इसके पश्चात उपस्थित रचनाकारों ने कविता, गीत एवं ग़ज़ल की विविध विधाओं में अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर किया। पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित रचनाकारों एवं श्रोताओं ने सभी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और रचनाकारों की मुक्त कंठ से सराहना की।
समारोह का एक विशेष आकर्षण पूर्व आयोजनों में मंच संचालन का दायित्व निभाने वाले साहित्यकारों का सम्मान रहा। शुभ्रा पालीवाल एवं संजीव नादान ने सखी सारथी के अब तक के आयोजनों में अपना योगदान देने वाले हिमांशु शुक्ल, प्रेरणा सिंह, डॉ. खुर्रम नूर, पूनम मल्होत्रा एवं सचिन परवाना को उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, मंच के कार्यक्रमों के लिए आकर्षक पोस्टर तैयार करने में विशेष योगदान देने वाले अवधेश कनौजिया को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समारोह में पधारे सभी रचनाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं रचनाकारों के लिए खानपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। साहित्य, सौहार्द और आत्मीयता से सजे इस आयोजन का समापन राष्ट्रगान एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।
समारोह में उपस्थित रचनाकारों में
अवधेश कनौजिया, गोल्डी ग़ज़ब, अंकिता झा, सुरेन्द्र सिफ़र, ललित कुमार शर्मा, विवेक कवीश्वर, पिंकी सिंघल, पवन कुमार तोमर, देवव्रत शर्मा, मनोज कामदेव, सबीना सरताज, हर्ष भटनागर, अमृता अमृत, सुधा मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव, लिज़ा ख़ान, अपर्णा भटनागर, गुलशन मेहरा, त्रिलोक कौशिक, नरेन्द्र शर्मा ख़ामोश, अभिनव दूबे, अरविन्द असर, शाकिर देहलवी, इन्द्रजीत सुकुमार, शादाब अंजुम, ज़फ़र कानपुरी, सपना अहसास, राजेश मिश्रा तल्ख़ मौजूद थे ।
