
Arya Sabha Mauritius
पता:
ARYA SABHA MAURITIUS 1,Maharshi Dayanand St, Champ de Mars, Port Louis
Email: info@aryasabhamauritius.mu
Phone: +00 230 208 5704 / +00 230 212 2730 / +00 230 210 3778
पृष्ठभूमि:
सन् 1903 में आर्य सभा मॉरीशस की स्थापना ‘आर्य प्रतिनिधि सभा’ के नाम से क्युर्पिप नगर में हुई थी। उस समय समाज की मुख्य गतिविधि साप्ताहिक सत्संग एवं ‘धार्मिक समारोहों’ का आयोजन करना था। ‘खेमलाल लाला’ आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान के रूप में नियुक्त हुए थे। लालाजी को आर्य सभा मॉरीशस के संस्थापक की उपाधि प्राप्त है। सन् 1911 में पोर्ट लुई शहर में आर्य सभा मॉरीशस की स्थापना हुई, जो ‘आर्य परोपाकारिणी सभा’ के नाम से 5 दिसंबर, 1913 को दर्ज की गई।
उद्देश्य:
आर्य सभा का आदर्श वाक्य एवं उद्देश्य : ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ – विश्व को आर्य बनाते चलो।
उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
1. प्रति वर्ष आर्य सभा पहली कक्षा से लेकर उत्तमा तृत्तीय खंड एवं सिद्धांत प्रवेश, सिद्धांत रत्न, सिद्धांत वाचस्पति आदि परीक्षाओं का आयोजन करती है।
2. दीपावली एवं ऋषि निर्वाण दिवस (प्रत्येक वर्ष)
3. श्रावणी यज्ञ (प्रत्येक वर्ष)
4. आर्य युवक दिवस (प्रत्येक वर्ष)
5. वेदों का प्रचार करने हेतु मॉरीशस भर में कार्यशालाओं का आयोजन (2014)
6. टीम बिल्डिंग वर्कशॉप (मार्च 2014)
7. अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन (5-8दिसंबर 2013)
8. मॉरीशस भर में जगह-जगह पर धार्मिक प्रवचनों का आयोजन आदि।
उल्लेखनीय सूचनाएँ:
सभा, मॉरीशस की उन प्रमुख संस्थाओं में से है जो सक्रिय रूप से हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। सभा मॉरीशस भर में हिंदी की सायंकालीन कक्षाएँ चलाती है। साथ ही यह अपने कॉलेजों में (डी.ए.वी कॉलेज) भी एस.सी. एवं एच.एस.सी स्तर पर हिंदी तथा संस्कृत भाषाओं की पढ़ाई कराती है।
सूचना-स्रोत:
https://vishwahindidb.com/show_organisation.aspx?id=73