हंसराज कॉलेज द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका’ पर सम्मेलन
देश के अति प्रतिष्ठित कार्यक्रम स्थल विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हंसराज कॉलेज द्वारा 12- 13 जनवरी 2026 को सम्पन्न राष्ट्रीय समागम ‘विकसित भारत का संकल्प और युवा’ के महत्वपूर्ण सत्र – ‘आत्मनिर्भर भारत की नींव: स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार’ विशिष्ट वक्ता के रूप जवाहर कर्णावट ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद(NAAC) के अध्यक्ष श्री अनिल सहस्रबुध्दे की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के प्रखर विद्वान -श्री कुंवर शेखर विजेंद्र ,श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्रीमती मनमीत कौर तथा अश्विनी केगांवकर के भी वक्तव्य हुए। इस समागम में देश के अनेक सुप्रसिद्ध राजनेता, शिक्षाविद्, उद्यमी, समाजसेवी आदि की भागीदारी रही। इस वृहत सफल आयोजन के लिए संयोजक एवं प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रमा एवं सह संयोजक श्री विजय मिश्र को हार्दिक बधाई।

