सिनेमा का वैश्विक उत्सव

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित सिनेमा का वैश्विक उत्सव अपने पूरे वैभव के साथ शुरू हुआ🎬15वें Delhi International Film Festival का शुभारंभ एक ऐसे मंच के रूप में हुआ, जहाँ कला, संस्कृति और सिनेमा की सीमाएँ मिटती नजर आईं। 8 मई, 2016 तक चलने वाले इस महोत्सव में 50 देशों की 170 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग—यह सिर्फ फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि विश्व संस्कृति का जीवंत संवाद है।सुरों की अमर आवाज़ Usha Uthup को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया—उनके शब्द, “आज मैं जो हूँ, आप लोगों की वजह से हूँ,” पूरे सभागार को भावुक कर गए। 50 वर्षों की उनकी साधना आज भी नई ऊर्जा के साथ जारी है।मुख्य अतिथि Adoor Gopalakrishnan ने इस महोत्सव को “प्यार और दोस्ती का प्रतीक” बताते हुए सिनेमा की एकजुट करने वाली शक्ति को रेखांकित किया। वहीं बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका Runa Laila को “मीनार-ए-दिल्ली” सम्मान से नवाज़ा गया—उनका संदेश साफ था, “संगीत का कोई धर्म या जाति नहीं होता।”इस अवसर पर प्रसिद्ध चित्रकार Jatin Das सहित अनेक दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की।

IGNCA के अध्यक्ष श्री Ram Bahadur Rai, प्रसिद्ध कहानीकार, रचनाकार श्रीमती मालविका जोशी, मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा, राम किशोर पारचा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में यह उत्सव भारतीय सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरा।

रिपोर्ट :– अनीता वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »