दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

आइकॉनिक 🇧🇩 गायिका रूना लैला को कल शाम दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित “मिनार-ए-Delhi” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स (IGNCA) में आयोजित हुआ।
उन्होंने कहा कि संगीत में सीमाओं से परे जाकर देशों और समुदायों के बीच सहानुभूति और करुणा फैलाने की शक्ति होती है।
इस अवसर पर उन्होंने भारत की महान गायिका Usha Uthup के साथ मंच साझा किया।
शाम का माहौल तब और भी खास हो गया, जब दोनों दिग्गज कलाकारों ने मंच पर साथ मिलकर “ইস্টিশানের রেইল গাড়িটা”( स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी ) प्रस्तुत किया, जिसने एक भावुक पल पैदा कर दिया।

रिपोर्ट :– अनीता वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »