‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’ को पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार’

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा घोषित वर्ष 2024 के पुरस्कारों की सूची में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं शोधकर्ता जवाहर कर्नावट की चर्चित कृति ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’ को पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का समाचार अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। यह कृति वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, विकास और योगदान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आदरणीय जवाहर कर्नावट जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनकी यह उपलब्धि हिंदी पत्रकारिता और हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणास्पद है। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2024 के विभिन्न साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा के अंतर्गत इस कृति का चयन हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सार्थक स्वीकृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »