वैश्विक हिंदी परिवार का विशेष संवाद कार्यक्रम : दीप पर्व – अतीत से वर्तमान तक

वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन तथा भारतीय भाषा मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 01 नवंबर 2026 को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) दीप पर्व के अवसर पर ‘दीप पर्व : अतीत से वर्तमान’ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं प्रसिद्ध लेखक मनोज श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में संवाद करेंगे। इस अवसर पर कवि एवं लेखक अनिल जोशी का सान्निध्य तथा अंतरराष्ट्रीय समिति की सचिव एवं कवयित्री स्वरांगी साने की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन ऋषि कुमार शर्मा (अध्यक्ष, वैश्विक हिन्दी परिवार दिल्ली इकाई) करेंगे तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गंगाधर वानोडे प्रस्तुत करेंगे।
