वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वर्मा की स्मृति में दिल्ली कविता मंडल का गरिमामय स्मरण समारोह

दिनांक 27/06/2026, को शाम 5 बजे वरिष्ठ साहित्यकार श्रद्धेय अशोक वर्मा जी की स्मृति में दिल्ली कविता मंडल द्वारा होटल मर्दीग्रास द्वारिका में स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किया गया! बहुत सुंदर सफल शानदार आयोजन के लिए आदरणीय प्रेम बिहारी मिश्रा भाईसाहब, आदरणीय कीर्ति काले जी और नीरज चौहान जी का हार्दिक आभार। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय लक्ष्मी शंकर वाजपेयी भाईसाहब ने की, मुख्य अतिथि की भूमिका में आदरणीय देवेन्द्र माँझी सर और आदरणीय ममता किरण जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शानदार संचालन आदरणीय राजेन्द्र निगम “राज” साहब ने किया और कार्यक्रम को बहुत मनोरम और शानदार बना दिया।
