‘प्रवासी से संवाद : वैश्विक हिंदी के विस्तार और संभावनाओं पर विशेष विमर्श’

अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद एवं वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में 25 जुलाई 2026 को अपराह्न 4 बजे नई दिल्ली स्थित प्रवासी भवन में ‘प्रवासी से संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के महासचिव श्याम परांडे करेंगे, जबकि ड्यूक विश्वविद्यालय, अमेरिका की वरिष्ठ हिंदी प्राध्यापिका कुसुम नैपेसिक मुख्य वक्ता के रूप में प्रवासी हिंदी, भाषा और संस्कृति से जुड़े विविध विषयों पर संवाद करेंगी। कार्यक्रम में प्रो. हर्षबाला शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »