साहित्य उत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन

दिल्ली99 सोसाइटी, गीताश्री साहित्य भारती परिषद एवं नवभारत परिवर्तन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे क्लब हाउस, दिल्ली99 सोसाइटी, गाज़ियाबाद में एक भव्य साहित्य उत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य संपादक संजय कुमार गिरी द्वारा संपादित नई पुस्तक “चित्रमंथन” का विमोचन करना और साहित्य चर्चा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में नोएडा फ़िल्म सिटी के संस्थापक श्री संदीप मारवाह, वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रमा सिंह, डॉ. कीर्ति काले एवं पूर्व प्राचार्य श्री भीम सेन बतौर सारस्वत अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि श्री विनयशील चतुर्वेदी और श्री ऋषि कुमार शर्मा का विशेष सांनिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ गीतकार व शायर श्री नरेश मलिक के संयोजन और कवि श्री मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ के मंच संचालन में आयोजित इस समारोह में डॉ. अशोक मधुप, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, श्रीमती दीपा गुप्ता ‘दिशा’ सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार और रचनाकार भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »