डिजिटल युग में हिंदी : अवसर, चुनौतियाँ और रोजगार

धौलाधार सृजन भारती (पं०) हमीरपुर द्वारा आयोजित “डिजिटल युग में हिंदी : अवसर, चुनौतियाँ और रोजगार” विषय पर विमर्श एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 12 सितंबर 2026 को अनुराग पैलेस, तरोपका, हमीरपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि कुमार शर्मा (अध्यक्ष, वैश्विक हिन्दी परिवार), मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप वर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. विवेक कुमार शर्मा एवं मनोज श्रीवास्तव अनाम उपस्थित रहेंगे। डॉ. संतोष कुमारी बीज वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में हिंदी के डिजिटल विस्तार, नई संभावनाओं, चुनौतियों और रोजगार के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
