सूरीनाम में भव्यता से मना हिंदी दिवस 2026 – पारामारिबो में कविता, प्रश्नोत्तरी और पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का संगम सम्पन्न

Surtinaam (1)
Surtinaam (2)

भारतीय राजदूत सुभाष गुप्ता ने किया तीन पुस्तकों का लोकार्पण – सांद्रा लुटावन की ‘ओढ़नी में लिपटी कविताएँ’ और शर्मिला रामरतन की ‘सूरीनाम की धरती सोना उगले’ व ‘लबीदा एक स्वनिर्मित पुरुष’ का विमोचन


पारामारिबो, सूरीनाम। १४ सितंबर को भारतीय राजदूतावास के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, पारामारिबो में हिंदी दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राजदूत सुभाष गुप्ता रहे। उन्होंने हिंदी परंपरा की निरंतरता पर बल देते हुए हिंदी परिषद की सराहना की और प्रतिभागियों को हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रयासों को और तीव्र करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में हिंदी कविता पाठ, स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुति और रोचक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुए। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन, ज्ञान प्रतियोगिता, कार्यालयीन कार्य प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में भारतीय मूल के नागरिकों, विद्यार्थियों और स्थानीय सूरीनामी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुस्तक विमोचन : इस अवसर पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण भारतीय राजदूत सुभाष गुप्ता द्वारा किया गया –

  1. ‘ओढ़नी में लिपटी कविताएँ’ – लेखिका सांद्रा लुटावन (अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन, नीदरलैंड की विद्यार्थी)। यह त्रिभाषी काव्य संग्रह है, जो देवनागरी, रोमन और डच तीनों लिपियों में प्रकाशित है।

(कृष्ण चतुर्वेदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »