फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेला 2026 में “वैश्विक साहित्यिक परिदृश्य में हिंदी एवं भारतीय भाषाएँ” विषय पर परिचर्चा

Fgf (2)

केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेला 2026 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को हॉल 4.2, स्टैंड F35 में “वैश्विक साहित्यिक परिदृश्य में हिंदी एवं भारतीय भाषाएँ” विषय पर साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। परिचर्चा में श्री रमेश कुमार शर्मा, डॉ. शिप्रा शिल्पी सक्सेना, श्री दिव्यराज अमिय वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता/संचालन प्रो. हितेंद्र मिश्रा, निदेशक, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की जाएगी। परिचर्चा का उद्देश्य वैश्विक साहित्यिक मंच पर हिंदी एवं भारतीय भाषाओं की स्थिति, संभावनाओं और योगदान पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम का समय अपराह्न 3:15 से 4:00 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »