‘भाषा मेधा’ सम्मेलन में रक्षा, उत्पादकता एवं भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर कार्यशाला : बालेंदु शर्मा ‘दाधीच’

डीआरडीओ भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘भाषा मेधा’ सम्मेलन के अंतर्गत डीआरडीओ के अधिकारियों और वैज्ञानिकों के लिए पूरे दिन की कार्यशालाएँ आयोजित करना मेरे लिए गौरव का विषय था। इन कार्यशालाओं में हमने रक्षा, उत्पादकता, रचनात्मकता और भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका और प्रासंगिकता पर विस्तृत मंथन किया।
रक्षा क्षेत्र में AI से जुड़ी चुनौतियों और नवाचारों, यंत्रबुद्धि के जिम्मेदार उपयोग, सुरक्षा और मानवीय जवाबदेही के महत्व तथा भारत की सामरिक और सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाली AI क्षमताओं के विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अनेक विद्वान एवं तकनीकी विशेषज्ञ के साथ मुझे आमंत्रित करने, आत्मीय आतिथ्य देने और इतने विशिष्ट समूह के साथ संवाद का अवसर देने के लिए डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार।
