अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद एवं वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा आयोजित ‘प्रवासी संवाद एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह’

NG

अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद एवं वैश्विक हिंदी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को अपराह्न 5:00 बजे प्रवासी भवन, 50, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में ‘प्रवासी संवाद एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर लंदन (ब्रिटेन) के सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार डॉ. तेजेंद्र शर्मा के कहानी-संग्रह ‘बेबसी की दास्ताँ’ का लोकार्पण एवं प्रवासी साहित्य पर संवाद आयोजित होगा।
कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं प्रवासी हिंदी साहित्य से जुड़े अनेक गणमान्य साहित्यकारों एवं विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
दिनांक: सोमवार, 2 नवंबर 2026
समय: अपराह्न 5:00 बजे
स्थान: प्रवासी भवन, 50, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »