Indira Gandhi Centre for Indian Culture

पता:

Indira Gandhi Centre for Indian Culture (IGCIC)Swami Sivananda Avenue, Phoenix, Mauritius

Email: igcic@intnet.mu

Phone: फ़ोन : 00 230 6973437/ 00 230 6987338 फैक्स : 00 230 6972925

पृष्ठभूमि:

भारत सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी भारतीय सांस्कृतिक केंद्र सन् 1987 से मॉरीशस में भारत दर्शन तथा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत है। यह मॉरीशस स्थित भारतीय उच्चायोग से संबद्ध भी है।

उद्देश्य:

1. सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना।

2. भारत व मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करना।

3. मॉरीशस के लोगों के बीच भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करना।

4. सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत व मॉरीशस के बीच घनिष्ठ सम्बन्धों को बढ़ावा देना।

5. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन (केंद्र में गायन-वादन, नृत्य-संगीत की शिक्षा के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में उच्चस्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें देश- विदेश के चुने हुए कलाकार भाग लेते हैं।)

6. वक्तव्य (भारत से आए हुए साहित्यकारों, वैज्ञानिकों, दार्शनिकों, कलाकारों के वक्तव्य हिंदी व अंग्रेज़ी में होते हैं।)

उल्लेखनीय सूचनाएँ:

इंदिरा गांधी भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के पुस्तकालयों में बहुत-सी हिंदी-अंग्रेज़ी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें तथा पत्र-पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://www.facebook.com/photo?fbid=905279758301198&set=pcb.905291901633317
https://www.facebook.com/iccrinmauritius

सूचना-स्रोत:

पुस्तक : ‘भारत से बाहर विदेशों में हिंदी तथा मॉरीशस हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि में हिंदी लेखक संघ की भूमिका (1834 से 2002 तक), लेखक : इन्द्रदेव भोला इन्द्रनाथ, संस्करण : 2003, पृष्ठ : 89-90

विश्व हिंदी सचिवालय

वेबसाइट

https://hcimauritius.gov.in/pages?id=penRe&subid=1aMAa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »