देवमणि पांडेय

जन्मतिथि : 4 जून 1958 सुलतानपुर (उ.प्र.)

शिक्षा : संस्कृत में प्रथम श्रेणी एम.ए. अवध विश्व विद्यालय (1980), हिन्दी में प्रथम श्रेणी एम.ए. मुम्बई वि वि (1985)

लेखन विधा : गीत, ग़ज़ल, कविताएं, संस्मरण, लेख।

विशेष उपलब्धियां : दो ग़ज़लें वर्ष 2017 में जलगांव विश्व विद्यालय के एम. ए. हिंदी के पाठ्यक्रम में शामिल।

चार कविता संग्रह प्रकाशित हैं- 1.दिल की बातें (1999), 2. ख़ुशबू की लकीरें (2005), 3.अपना तो मिले कोई (2012), 4. कहां मंज़िलें कहां ठिकाना (2020)।

गद्य की तीन पुस्तकें प्रकाशित- अभिव्यक्ति के इंद्रधनुष (लेख संग्रह 2021), सिने गीतकार (संस्मरण 2023), सिने जगत के शब्दशिल्पी (संस्मरण 2023)

मुम्बई के सांध्य दैनिक ‘संझा जनसत्ता’ में कई सालों तक साप्ताहिक स्तम्भ ‘साहित्यनामचा’ का लेखन। नया ज्ञानोदय, हंस, कथादेश आदि हिन्दी की प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में ग़ज़लें प्रकाशित।

पुरस्कार और सम्मान

(1) सन् 2011 में राइटर्स ऍण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महाराष्ट्र की ओर से मुम्बई में साहित्य गौरव सम्मान।

(2) सन् 2012 में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ताशकंद में सृजनगाथा डाॅट काम रायपुर (छ.ग.) की ओर से सृजनश्री सम्मान।

(3) सन् 2012 में ग़ज़ल संग्रह ‘अपना तो मिले कोई’ के लिए सर्वभाषा समन्वय संस्कृति संस्था दिल्ली की ओर से ग्वालियर में भाषा भारती सम्मान।

(4) सन् 2014 में  मारवाड़ी सम्मेलन मुम्बई की ओर से मुम्बई में घनश्यामदास सराफ साहित्य पुरस्कार।

(5) सन् 2014 में ‘क़ाफ़िला’ चंडीगढ़ की जानिब से इंटरनेशनल राइटर्स फेस्टीवल त्रिवेंद्रम में शान-ए-अदब अवार्ड।

(6) सन् 2015 में पिंडवाड़ा (राजस्थान) में त्रिसुगंधि संस्था की ओर से साहित्य रत्न सम्मान।

(7) सन् 2016 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में साहित्य गौरव सम्मान।

(8) वर्ष 2017 में मुम्बई में ज्ञान गंगोत्री संस्था की ओर से ज्ञान गंगोत्री अवार्ड।

(9) वर्ष 2017 में विश्व हिंदी अकादमी मुंबई की ओर से हिंदी सेवा सम्मान।

(10) सन् 2023 में हिंदीभाषी एकता परिषद मुम्बई की ओर से ठाणे में डॉ हरिवंश राय बच्चन साहित्य रत्न पुरस्कार।

(11) सन् 2023 में श्रुति संवाद कला अकादमी नई मुम्बई की ओर से सारस्वत सम्मान।

(12) सन् 2024 में  आईएनटी आदित्य बिरला सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स मुम्बई की ओर से निराला सृजन सम्मान।

अन्य उपलब्धियां :

कई संगीत अलबमों, धारावाहिकों और फ़िल्मों में गीत रिकार्ड। फ़िल्म ‘पिंजर’ में लिखे गीत ‘चरखा चलाती मां’ को सन् 2003 के लिए बेस्ट लिरिक ऑफ दि इयर अवार्ड।

सम्पर्क :

देवमणि पांडेय : बी-103, दिव्य स्तुति, कन्या पाड़ा, गोकुलधाम, फ़िल्मसिटी रोड, गोरेगांव पूर्व, मुम्बई-400063, M : 98210 82126

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »