
भारतीय उच्चायोग लंदन एवं कथा यूके ने नेहरु सेन्टर में 30 जून, 2025 को झारखंड से झा.मु.मोर्चा की राज्य सभा सांसद एवं हिन्दी की अग्रणी साहित्यकार श्रीमती महुआ माजी से बातचीत का कार्यक्रम आयोजित किया।
नेहरू सेन्टर के निदेशक श्री नॉरेम जे. सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं कुछ पुस्तकें भेंट कर महुआ माजी का स्वागत किया। नेहरू सेंटर के नये उप-निदेशक श्री विकास कुमार ने उपस्थित श्रोताओं से बातचीत की। वरिष्ठ साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा की भी उपस्थिति रही।
महुआ माजी ने अपनी साहित्यिक यात्रा और राजनीतिक जीवन के बारे में खुल कर बातें कीं। श्रोताओं ने उनसे सवाल भी पूछे। महुआ माजी बहुत सहज एवं खुले रूप से प्रश्नों के उत्तर दे रहीं थीं।
कार्यक्रम में ललित मोहन जोशी, विनी कालिया एवं गंभीर सिंह पालनी ने अपनी -अपनी कविताओं का पाठ किया तो वहीं श्री सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा ने अपनी लघुकथा का वाचन किया।
धन्यवाद ज्ञापन की ज़िम्मेदारी संभाली डॉ. अरुणा अजितसरिया एम.बी.ई. ने। कार्यक्रम के पश्चान जलपान का भी इंतज़ाम था।

