
हरियाणा उर्दू अकादमी के निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ चन्द्र त्रिखा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डॉ माधव कौशिक, अध्यक्ष, केन्द्रीय साहित्य अकादमी और डॉ सुमेधा कटारिया, हरियाणा कैडर की वरिष्ठ आई. ए. एस अधिकारी के संपादन में ‘वंदन अभिनंदन – सृजन के शिखर – चन्द्र त्रिखा’ का प्रकाशन हुआ है।
इस अभिनंदन ग्रंथ में अनेक बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ साहित्यकारों,लेखकों, विचारकों, पत्रकारों, मित्रों और परिवार जनों के व्यक्तिगत अनुभव और लेख शामिल हैं। संपादक द्वय के अथक प्रयासों से यह अभिनंदन ग्रंथ बहुत सुंदर और संग्रहणीय बन गया है।
इस ग्रंथ का लोकार्पण डॉ त्रिखा जी की 80वीं वर्ष-गांठ पर चण्डीगढ़ में एक कार्यक्रम में शालीनता से संपन्न हुआ।
