
14 सितंबर 2025, ओस्लो
भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया जिसमें भारत से आये साहित्यकार चिकित्सक पद्मश्री डॉ. भूपेन्द्र कुमार सिंह संजय एवं डॉ. गौरव सिंह ने व्याख्यान दिया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. भूपेन्द्र कुमार सिंह संजय ने प्रतिभागियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक ने की और धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार भट्टी ने दिया।
कवि गोष्ठी में अनेक कवियों ने भाग लिया और अपनी कवितायें, भजन और फ़िल्मी गीत सुनाये।
सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक, ओस्लो