
01 नवंबर 2025, रवीन्द्र भवन सभागार, मंडी हाउस, नई दिल्ली में विदुषी कहानीकार निधि अग्रवाल के कहानी संग्रह “प्रेम एक पालतू बिल्ली” पर चर्चा रखी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कथाकार श्री भालचंद्र जोशी ने की, मुख्य अतिथि, करोड़ीमल कॉलेज के प्रोफेसर श्री वेद प्रकाश वेद थे। वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कथाकार प्रियदर्शन और जे.एन.यू. की प्रोफेसर संदेशा रायपा थी। पुस्तक की लेखिका निधि अग्रवाल ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों के समक्ष पुस्तक रचना पर विमर्श के साथ लेखकों और पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में साहित्यकार सुश्री गीताश्री, सुप्रसिद्ध कथाकार वंदना यादव, कहानीकार रिंकल शर्मा, लेखक व आलोचक वेद प्रकाश शर्मा, लेखिका सोनी पांडे, राजकमल के प्रकाशक श्री अशोक माहेश्वरी, ग़ज़लकार अनिल मीत, कवयित्री उमंग सरीन, भावना गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साहित्यिक संस्था “कस्तूरी” के तत्वावधान में संयोजन और संचालन कला संस्कृति अध्येता विशाल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अनेक लेखक पत्रकार और दर्शक उपस्थित है।

