“हिंदी प्रतिभा प्रदर्शन समारोह” का भव्य आयोजन सम्पन्न

“दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन” एवं “हिंदी प्रतिभा पुंज” संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “हिंदी प्रतिभा प्रदर्शन समारोह” अत्यंत गरिमामय एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन, विष्णु दिगंबर मार्ग, आईटीओ नई दिल्ली में किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सुरम्या शर्मा की नृत्यनाटिका के रूप में प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती इंदिरा मोहन और श्री राजेश श्रीवास्तव ने की, सान्निध्य श्रीमती सविता चड्ढा का था, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे, श्री विवेक गौतम और श्री राम अवतार बैरवा को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो.रवि शर्मा ‘मधुप एवं डॉ. सुधा शर्मा ‘पुष्प ’ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्रथम सत्र में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने कविता पाठ, भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता गुप्ता श्रीमती नीलम दान और प्रदन्या शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, साहित्यिक ऊर्जा एवं हिंदी भाषा के प्रति समर्पण के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित जनों में श्री ज्योति स्वरूप उपाध्याय डॉ.नीलम वर्मा, श्रीमती भावना, श्रीमती तरुणा पुंडीर, श्री आचार्य अनमोल, श्रीमती पुष्पा सिन्हा,श्रीमती सूक्ष्म लता महाजन, श्री प्रेम सागर प्रेम और सैकड़ों लोगों ने इसे हिंदी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

रिपोर्ट :— ऋषि कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »