यूरोप के प्रवासी हिन्दी साहित्यकारों की भव्य काव्य संगोष्ठी सम्पन्न

नीदरलैंड में बहुत बड़ा भारतीय डायसपोरा है। अच्छी संख्या में लेखक और विद्वान हैं और हिंदी की विभिन्न संस्थाएं सक्रियता से वहां काम कर रही हैं परंतु आज तक वहां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है। ऐसे में दिनांक 28 जून को नीदरलैंड में वैश्विक हिंदी परिवार , हिंदी युनिवर्स फाउंडेशन नीदरलैंड, वैश्विक भाषा कला एवं संस्कृति संगठन (युरोप), साझा संसार, एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन जैसी हिंदी की प्रमुख संस्थाओं के दिनांक 28 जून को एम. जे. कल्चर हब, अलेमेरे में आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में यह प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव को दूतावास के माध्यम से शीघ्र ही विदेश मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रिटेन के डॉ. पद्मेश गुप्त (संरक्षक – वैश्विक हिंदी परिवार), अनिल जोशी (अध्यक्ष- वैश्विक हिंदी परिवार ), विशिष्ट अतिथि बेल्जियम के श्री कपिल शर्मा (सह-संस्थापक वैश्विक भाषा एवं कला संस्कृति संगठन) व ब्रिटेन की सुश्री तितिक्षा (वैश्विक हिंदी परिवार , युरोप) थी। कार्यक्रम का संयोजन श्री विश्वास दुबे, श्री रामा तक्षक, श्री मनीष पाण्डेय और डॉ. रितु शर्मा द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल जोशी ने विश्व हिंदी सम्मेलन संबंधी प्रस्ताव सबके सामने रखा जिसका सभी संस्थाओं ने उत्साह से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड चित्रकला, साहित्य, फूलों और प्रकृति का देश है। इस देश के साथ भारत के राजनैतिक संबंध दसकों पुराने हैं और यह भारत का स्वभाविक सहयोगी है राष्ट्र। श्री पद्मेश गुप्त ने युरोप में हिंदी के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को रेखांकित किया। सुश्री तितिक्षा ने वैश्विक हिंदी परिवार के फ़रवरी 2027 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन की विशेष रूप से चर्चा की। श्री रामा तक्षक ने नीदरलैंड में हिंदी की गतिविधियों की जानकारी दी और उनके द्वारा कार्यक्रम में विश्वरंग के हिंदी ओलंपियाड का पोस्टर कुछ पुस्तकें लोकार्पित की गयी। इस अवसर पर श्री मनीष पाण्डेय की पुस्तक “नयी राह पर” भी लोकार्पित की गयी। कार्यक्रम का आरंभ श्री नटराज की मूर्ति के सामने दीप प्रजव्वलन और उसके उपरांत श्रीमती अपर्णा जी द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में 15 से अधिक कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। इनमें अनिल जोशी, डॉ. पद्मेश गुप्त, श्री कपिल शर्मा, सुश्री तितिक्षा, श्री विश्वास दुबे, श्री रामा तक्षक, श्री मनीष पाण्डेय, श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती अश्विनी केजगाँवकर, सुश्री आस्था, सुश्री ममता मिश्रा, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री राकेश, सुश्री प्रियंका, श्री इंद्रजीत, तथा सुश्री कावेरी ने सरस काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का रुचिपूर्ण युगल संचालन श्री विश्वास दुबे एवं सुश्री जयता द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्री मनीष पाण्डेय द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय डायसपोरा के अनेक सदस्य नीदरलैंड्स के विभिन्न शहरों से आकर दर्शक के रूप में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »