‘भारतीय शिक्षा दिवस’ पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान’


दिनांक 2 जुलाई, दिल्ली में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के द्वारा आज एक ही दिन में देशभर में “भारतीय शिक्षा दिवस” (स्थापना दिवस) निमित्त एक साथ सैकड़ो कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। 9 जुलाई तक सतत कार्यक्रम होंगे। दिल्ली के कार्यक्रम में अ.भा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की वरिष्ट प्रो.उमा कुमार किरोड़ीमल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. खट्टर प्रांत संयोजक लक्ष्य एवं प्रतिभागी आचार्य गण व छात्र समुदाय। कार्यक्रम के पूर्व हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया था।
