‘क्रांति कलश’ काव्य संग्रह का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय कवि संगम एवं साहित्य प्रेमी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रोहिणी सेक्टर-3 स्थित गॉड ग्रेस बैंक्वेट में सुविख्यात कवि कलाम भारती के प्रथम काव्य संग्रह ‘क्रांति कलश’ का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देवप्रभा प्रकाशन से प्रकाशित इस काव्य संग्रह का विधिवत लोकार्पण मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज की उपस्थिति में किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश मित्तल ने की।

कार्यक्रम में सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं लाफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. कीर्ति काले, अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल, राष्ट्रीय कवि अब्दुल अय्यूब गौरी तथा कवि- पत्रकार एवं देवप्रभा प्रकाशन के प्रकाशक डॉ. चेतन आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि डॉ. रसिक गुप्ता ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि कविता समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और बदलते समय की सच्चाइयों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ‘क्रांति कलश’ जैसे काव्य संग्रह हिंदी साहित्य की समकालीन रचनाशीलता को समृद्ध करने के साथ नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में साहित्यकारों एवं कवियों का सम्मान भी किया गया। कवि कलाम भारती ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनीषा सक्सेना, मंजु शाक्य, प्रीति विश्वास, संगीता चौहान बिष्ट, मोनिका देहलवी और सतेंद्र सत्यार्थी सहित अनेक कवियों ने भी काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर निर्दोष शर्मा और रजनीश गोयल की विशेष उपस्थिति रही। समारोह का समापन हिंदी साहित्य एवं कविता के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »