हल्क़ा-ए-तिश्नगान-ए-अदब की 587वीं नशिस्त में 72 शायरों ने रचा नया रिकॉर्ड

अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू (हिंद) द्वारा आयोजित “हल्क़ा-ए-तिश्नगान-ए-अदब”की 587वीं नशिस्त 23 अगस्त 2026 को अत्यंत शानदार अंदाज़ में उर्दू घर ऑडिटोरियम, राउज़ एवेन्य, नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस यादगार नशिस्त की मेज़बानी चर्चित शायर डॉ. ख़ुर्रम शहज़ाद ‘नूर’ ने की।
हल्क़ा-ए-तिश्नगान-ए-अदब, दिल्ली के सेक्रेटरी व संयोजक जनाब सीमाब सुल्तानपुरी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. के. ऋषि ने की, विशिष्ट अतिथि जनाब अब्दुल रहमान मंसूर और कार्यक्रम की निज़ामत जनाब आशीष सिन्हा ‘क़ासिद’ ने अपने दिलकश और सधे हुए अंदाज़ में की।
यह नशिस्त कई मायनों में ऐतिहासिक रही। जिसमें 72 शोअरा व शायरात ने अपना कलाम पेश किया और पाँच लोगों ने श्रोता एवं मेहमान की हैसियत से शिरकत की। एक ही नशिस्त में 72 रचनाकारों द्वारा कलाम पेश किया जाना हल्क़ा-ए-तिश्नगान-ए-अदब की अब तक की नशिस्तों का नया रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »