हिंदू कम्युनिटी जापान ने टोक्यो में रचा इतिहास

Report (47)

कृष्ण जन्माष्टमी एवं तिरंगा उत्सव में पहली बार महिलाओं की दही हांडी, भारत-जापान मित्रता का खूबसूरत संदेश

टोक्यो, जापान | ६ सितंबर २०२६

हिंदू कम्युनिटी जापान द्वारा टोक्यो में कृष्ण जन्माष्टमी एवं तिरंगा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति, भक्ति, संगीत और देशभक्ति से सजे इस उत्सव में भारतीयों के साथ जापानी मित्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे भारत-जापान मित्रता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रहा जापान में पहली बार महिलाओं की दही हांडी। जय जिजाऊ दही हांडी पथक की नारी शक्ति ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दही हांडी फोड़कर इतिहास रचा।

टोक्यो से अतुल शर्मा ने बताया, “यह हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को जापान की धरती पर जीवंत महसूस करने का भावुक पल है। जब भारतीय और जापानी मित्र एक साथ उत्सव मनाते हैं, तो यही सच्ची भारत-जापान मित्रता है।”

इस पावन अवसर पर बागेश्वर धाम के पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेंद्र शास्त्री जी, भाविका माहेश्वरी जी एवं साधक संगठन की ओर से कार्यक्रम के लिए विशेष शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ सोल डांस स्कूल, श्रद्धा’ज़ नृत्यालय, स्मृति मिश्रा एवं इंडो रिदम, इंडियन डांस क्रू, जॉयफुल जिग, रंगी फूल, मसाला समुराई और टोक्यो रंग तरंग सहित अनेक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। रासलीला और बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विशेष अतिथियों नूपुर तिवारी, ओनोदा सैन, ज्ञानेश्वर गुप्ता तथा इस्कॉन मंदिर टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में हिंदू कम्युनिटी जापान स्वयंसेवक टीम का समर्पण और अथक मेहनत सबसे महत्वपूर्ण रही। यह उत्सव भारतीय संस्कृति के साथ दो देशों के दिलों को जोड़ने वाली दोस्ती, प्रेम, एकता और भाईचारे का उत्सव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »