डोगरी गीत : एक दिवसीय संगोष्ठी एवं परिचर्चा
साहित्य अकादेमी एवं जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को जम्मू विश्वविद्यालय के ज्ञान चंद सेमिनार हॉल, जम्मू में ‘डोगरी गीत’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के साथ डोगरी गीत के स्वरूप, साहित्यिक परंपरा, शृंगारिकता, देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विभिन्न विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में मोहन सिंह, खजूर सिंह ठाकुर, सुचेता पठानिया, इंदरजीत केसर सहित अनेक साहित्यकार एवं विद्वान सहभागिता करेंगे।

