नारी चेतना : मराठी कविता-पाठ
साहित्य अकादेमी द्वारा महाराष्ट्र साहित्य परिषद, पुणे के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘नारी चेतना’ (मराठी कविता-पाठ) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नीलिमा गुंडी, अंजली कुलकर्णी, दीपावली दातार और तत्त्वजी जगदाळे कविता-पाठ करेंगी। स्वागत वक्तव्य स्नेहा अवसरसीकर देंगी तथा धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष जावडेकर करेंगे। कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे महाराष्ट्र साहित्य परिषद, माधवराव पटवर्धन सभागृह, तिलक रोड, पुणे में होगा।

