साहित्य मंच : उत्तर आधुनिक गुजराती साहित्य में ग्रामचेतना
साहित्य अकादेमी द्वारा मही समाजसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, गोलाना पाल्ला, गुजरात के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘साहित्य मंच’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय ‘उत्तर आधुनिक गुजराती साहित्य में ग्रामचेतना’ है। अध्यक्षता प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार शिरीष पंचाल करेंगे। हरीश मीणाश्रु, किशोर व्यास और अजयसिंह चौहान आलेख-पाठ करेंगे तथा संचालन प्रवीण वाघेला करेंगे। कार्यक्रम 27 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे कवि श्री मणिलाल ह. पटेल पुस्तक घर, गोलाना पाल्ला, गुजरात में होगा।

