मराठी कवि-सम्मेलन
साहित्य अकादेमी द्वारा अर्थात् क संस्था, अंबरनाथ, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘मराठी कवि-सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादेमी के सदस्य नरेंद्र पाठक करेंगे तथा विशेष अतिथि सुनील चौधरी होंगे। इसमें राजीव जोशी, दुर्गेश सोनार, वृंदाली विनायक, वैभव भानुशाली और आनंद पेठाकर कविता-पाठ करेंगे। कार्यक्रम 27 सितंबर 2026 को शाम 4:30 बजे कै. शांताराम सभागृह, स्वामी समर्थ चौक, शिवमंदिर रोड, अंबरनाथ पूर्व, जिला ठाणे, महाराष्ट्र में होगा।

