हिंदी विभाग, मॉडर्न महाविद्यालय, गणेशखिंड में आयोजित एमपीएससी यूपीएससी परीक्षा हेतु व्याख्यान संपन्न

Ee

दिनाँक 29 सितंबर 2026 को हिंदी विभाग के द्वारा हिंदी पखवाड़ा समापन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एमपीएससी और यूपीएससी परीक्षा हेतु मार्गदर्शन परक व्याख्यान का आयोजन किया गया था जिसमें श्री सचिन कदम (दृष्टि आईएएस, पुणे) के वरिष्ठ संकाय प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
वाणिज्य शाखा के उपप्राचार्य डॉ. पराग शाह ने श्री सचिन कदम का स्वागत और सम्मान किया। साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उसके दिनों दिन बढ़ते महत्व को भी प्रतिपादित किया। इस अवसर पर उपस्थित कला शाखा की उपप्राचार्य डॉ. गौरी कोपरडेकर ने हिंदी पखवाड़ा की सबको शुभकामनाएँ दी।

Rt


हिंदी विभागप्रमुख डॉ. प्रेरणा उबाळे ने सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए प्रस्तुत आयोजन के संदर्भ में अपने विचार रखे। उपस्थित अतिथि और सभी छात्रों को मॉडर्न महाविद्यालय की लोकप्रिय गतिविधियों, जैसे – प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, खेल में अनेक उपलब्धियाँ, वार्षिक महोत्सवों का आयोजन, आविष्कार प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित उत्सव आदि का परिचय डॉ. प्रेरणा उबाळे ने देते हुए कहा कि छात्र यदि महाविद्यालय में होने वाली सभी गतिविधियों या प्रतियोगिताओं में सहभागी होंगे तो उसे व्यक्तित्व विकास के लिए अन्य किसी कोर्स की आवश्यकता नहीं होगी। हिंदी विभाग की प्रतिवर्ष हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़ा मनाता है। इस वर्ष छात्रों को अपने भविष्य की नई राह मिले, इसलिए एमपीएससी और यूपीएससी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों और उसके लिए आवश्यक तैयारी के संदर्भ में जानकारी देने हेतु हिंदी विभाग ने दृष्टि आईएएस के श्री सचिन कदम का व्याख्यान आयोजित किया।
दृष्टि आईएएस, पुणे की वरिष्ठ फैकल्टी श्री सचिन कदम ने छात्रों को दोनों परीक्षाओं के स्वरूप और उसके अंतर्गत दी जा सकने वाली विभिन्न परीक्षाओं के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि विद्यार्थी अपने अधिकारी बनने के सपनों पर कैसे खरे उतर सकते हैं। उन्होंने अपनी सहज, सरल भाषा में छात्रों को विषयों की गहराई समझाई l साथ ही परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए समर्पण और समय की आवश्यकता प्रतिपादित की। सचिन कदम के व्याख्यान से छात्र अत्यंत लाभान्वित हुए और उन्हें मुग्ध कर दिया और छात्रों ने अत्यंत उत्साह से उनसे चर्चा की।
प्रस्तुत व्याख्यान के लिए 50 से अधिक छात्र उपस्थित रहें तथा मॉडर्न महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक डॉ. संस्कृति अवलगांवकर डॉ. ज्योति आर्य, डॉ. शिली जॉन, डॉ. मोतीलाल मोरे उपस्थित थे। मॉडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय खरात के मार्गदर्शन से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ अनुराधा रौंदले ने किया तथा अंत में डॉ. प्रेरणा उबाळे कार्यक्रम संयोजन हेतु सहायता करने वाले सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुंदर और सुचारू ढंग से संपन्न हुआ ।

रिपोर्ट : डॉ. प्रेरणा उबाळे (अध्यक्ष, हिंदी विभाग, मॉडर्न महाविद्यालय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »