लेखा नियंत्रक कार्यालय में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन “लेखा नियंत्रक कार्यालय” लोकनायक भवन, नई दिल्ली द्वारा “हिंदी पखवाड़े” के अंतर्गत आयोजित “हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता“ 29 सितम्बर को आयोजित की गई ।
इस अवसर पर कण्ट्रोलर ऑफ़ अकाउंट्स सुश्री अमिता जैन जी ने निर्णायक मंडल के सदस्य कवि अनिल मीत और कवियत्री रूबी मोहंती का शॉल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कवि और लेखा परीक्षक दिनेश सोनी ‘मंज़र’ के प्रभावी संचालन में बहुत शानदार काव्य पाठ हुआ। जिसमें देश के अनेक रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय और सार्थक आयोजन रहा। लेखा नियंत्रक अमिता जी ने हिंदी और साहित्य को लेकर अपने खूबसूरत विचार रखे। प्रस्तुत हैं कार्यक्रम की कुछ झलकियां।

