संत कलम के सिपाही 2026, अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव, कहानी : एक कथाकार की
वैश्विक हिंदी परिवार, गृहस्वामिनी, वातायन एवं IASA के संयुक्त तत्वावधान में ‘संत कलम के सिपाही 2026’ अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव के अंतर्गत ‘कहानी : एक कथाकार की’ कार्यक्रम का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत की सुप्रसिद्ध कथाकार डॉ. अनिता भटनागर जैन एवं अर्पणा संत सिंह अपनी कहानी-यात्रा, रचनात्मक अनुभवों और साहित्यिक दृष्टि पर विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गृहस्वामिनी के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

