नृत्य में सौंदर्य बोध : जीवन का आधार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के कलादर्शन विभाग द्वारा ‘भारतीय कला, सौंदर्य शास्त्र एवं सांस्कृतिक धरोहर’ व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत 22 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे ‘नृत्य में सौंदर्य बोध : जीवन का आधार’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री नलिनी अस्थाना एवं पद्मश्री कमलिनी अस्थाना विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी करेंगे तथा कलादर्शन विभाग की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ऋचा काम्बोज प्रस्तावना एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन उमंग सम्मेलन कक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ बिल्डिंग, नई दिल्ली में होगा।
