लेखक गाँव में स्पर्श हिमालय महोत्सव 2026 का शुभारंभ

Fg (2)

देहरादून के समीप थानों गाँव में देश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी की प्रेरणा से स्थापित लेखक गाँव में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव 2026 का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के कर- कमलों से संपन्न हुआ।

Fg

25 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं विश्व रंग के निदेशक श्री संतोष चौबे जी के साथ ही मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराज सिंह रूपन, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार श्री तेजेंद्र शर्मा आदि की विशिष्ट उपस्थिति रही। श्री संतोष चौबे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन के साथ ही राज्यपाल महोदय को आईसेक्ट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘विश्व में हिंदी’ तथा विश्वरंग पुस्तिका भी भेंट की। इस आयोजन में देश-विदेश के सैकड़ो साहित्यकारों की हिस्सेदारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »