एक_शेर_अर्ज़_किया_है, अंतरराष्ट्रीय तरही मुशायरा

Report (75)

एक‌_शेर‌_अर्ज़_किया_है, पटल के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित #डिजिटल_वीडियो_गोष्ठी का 345वाँ मुशायरा 21 नवम्बर, 2026 को आयोजित किया गया। जिसे आप इस लिंक 🔗 पर कभी भी देख सुन सकते हैं:-
https://youtu.be/Mec8IUDVPqQ

गोष्ठी की अध्यक्षता और संयोजन न्यू यॉर्क, अमेरिका से अशोक सिंह ने किया। आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:

695: रंग उसके सुखन का अपना था
696: मैं आदमी हूँ मिरा ए’तिबार मत करना

कार्यक्रम में 13 लोगों की भागीदारी रही , 17 नई ग़ज़लें प्रस्तुत की गईं । जिनमें
1 प्रज्ञा त्रिवेदी, रायपुर
2 ख़ुर्रम नूर, भारत
3 ममता किरण, दिल्ली
4 के पी सक्सैना छत्तीसगढ़
5 सज्जाद अख़्तर, भारत
6 सुरेन्द्र मोहन कौशिक, अमेरिका
7 वर्षा बोपचे, भारत
8 अकबर ख़ान , राजस्थान
9 रेणु हुसैन,नई दिल्ली
10 रूबी मोहंती , भारत
11 मनोज अबोध , ग्रेटर नोएडा
12 रविकांत अनमोल, भारत
13 अशोक सिंह, अमेरिका

यह कार्यक्रम भी पिछले मुशायरों की तरह शाइ’री की बेहतरीन पेशकश के साथ नई बुलंदियों को छूता हुआ था। हिंदी और उर्दू तरही ग़ज़लों से सजी हुई यह महफ़िल अदब की दुनिया में अपना अलग ही मुक़ाम रखती है। कार्यक्रम 01:41:14 घंटों तक चला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »