हिन्दू धर्म – इतिहास,सिद्धांत,दर्शन,वेदान्त और ग्रंथों पर आधारित श्री सुरेन्द्र दुबे जी की पुस्तकों का लोकार्पण
विश्व पुस्तक मेले में 3 फरवरी,2025 को दोपहर 3:00 बजे श्री सुरेन्द्र दुबे जी द्वारा संपादित पुस्तकों का लोकार्पण होने जा रहा है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय बालमुकुंद पाण्डेय जी का सान्निध्य प्राप्त होगा। पहली पुस्तक “हिन्दुत्व : धर्म और दर्शन-1” है, इस पुस्तक में इतिहास और सिद्धांत का विस्तारपूर्वक परिचय मिलता है। दूसरी पुस्तक “हिन्दुत्व : धर्म और दर्शन-2” है, इस पुस्तक में हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों एवं धर्म सुधारक विचारों की विस्तारपूर्वक व्याख्या मिलती है। तीसरी पुस्तक “हिन्दुत्व : धर्म और दर्शन-3” है, इस पुस्तक में हिन्दू धर्म के दर्शन और वेदान्त को विस्तृत रूप प्रदान किया है। आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न विद्वान, लेखक इत्यादि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है।
