
टोक्यो, जापान | 16 अगस्त 2025 (शाम 7:00 – 9:00 बजे)
Hindu community Japan ने कृष्ण जन्माष्टमी और भारत के स्वतंत्रता दिवस का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भारतीय समुदाय और जापानी लोगों ने एक साथ मिलकर सद्भाव और एकता का अनूठा अनुभव साझा किया।
इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि जापान में पहली बार जिसमें 20 से अधिक भारतीय राज्यों ने जापान में “एक भारत, एक समुदाय” की भावना के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
- बच्चों द्वारा भक्ति और देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक प्रदर्शन।
- जापानी प्रतिभागियों ने भारतीय तिरंगे के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर इंडो-जापानी मित्रता का प्रतीक दर्शाया।
- अनेक भाषाओं में प्रदर्शन, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं।
- जापान में पहली बार दही हांडी का आयोजन।
विशेष अतिथि: सुश्री निकिता शाह, संस्थापक साधक, जो विश्वभर में सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित हैं।
सम्मान और प्रशंसा:
समुदाय को माननीय असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा एक विशेष प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की गई।
आयोजक का संदेश:
“भगवान कृष्ण के आशीर्वाद और कई भारतीय राज्यों के सहयोग से, हम जापान में एक ऐतिहासिक एकता का क्षण देख पाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समुदाय सदस्यों, प्रतिभागियों और अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद।”











अतुल शर्मा, आयोजन टीम, हिन्दू समुदाय जापान
