
अलकनन्दा साने
जन्म – ग्वालियर
शिक्षा: राजनीति शास्त्र एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत, दो विषयों में स्नातकोत्तर
संप्रति : इंदौर
विशेष उल्लेखनीय : मध्य प्रदेश की पहली महिला पत्रकार (रिपोर्टर), मध्य प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों में लगभग २० वर्ष कार्य किया।
साहित्यिक यात्रा : लगभग पचास वर्षों से हिन्दी-मराठी दोनों भाषाओं में समान रूप से लेखन जारी
पत्रकार के रूप में कार्य अनुभव और योगदान: पत्रकारिता के दौरान कला समीक्षक के रूप में भारतीय शास्त्रीय संगीत, नाटक, विभिन्न प्रदर्शनी आदि की १०० से अधिक समीक्षाएँ, सामाजिक- सांस्कृतिक विषयों पर आलेख, अनेक दिग्गजों के साक्षात्कार आदि प्रकाशित।
विशेष कार्य : संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन १९८१ में घोषित अंतर्राष्ट्रीय विकलांग वर्ष के अंतर्गत प्रकाशित ”विकलांगों से सम्बद्ध विश्व कार्यक्रम” के हिन्दी अनुवाद में सहभागिता।
प्रकाशित कृतियाँ: कुल ३ काव्य-संग्रह एक हिन्दी काव्य-संकलन “जब धूप नहीं थी,उन दिनों” तथा मराठी में दो “धग” तथा “एक वात थरथरणारी” प्रकाशित।
मराठी से अनुवाद
• मराठी के नामचीन कवियों की कविताओं का हिन्दी अनुवाद साक्षात्कार,गगनांचल, वीणा, विश्वगाथा, भोर,अक्षर शिल्पी आदि विभिन्न पत्रिकाओं एवं प्रतिलिपि. कॉम में प्रकाशित।
• एकलव्य प्रकाशन की बाल पत्रिका ”चकमक” में निरंतर ढाई वर्ष तक अनुवाद प्रकाशित।
महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ
• उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध समाचार पत्र देशबंधु की, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को रेखांकित करनेवाली वेबसाइट “स्वयंसिद्धा” नामक वेबसाईट में विस्तृत परिचय के साथ “प्रमुख लेखिकाएँ” शीर्षक के अंतर्गत समावेश (२०२०)
• नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत महाविद्यालयों के मराठी विषय के पाठ्यक्रम की पुस्तक ”बृहन्महाराष्ट्रातील मराठी कविता” में कविता संकलित (२०२२)
• आईसेक्ट प्रकाशन, भोपाल द्वारा प्रकाशित “विज्ञान कविता कोश” में कविताएँ संकलित (२०२३)
• ”कोलाज” शीर्षक से प्रकाशित मराठी कविताओं के गुजराती अनुवाद संकलन में कविता संकलित। इस संकलन में २०० कवी /कवयित्रिओं की कविताएँ संकलित हैं। उनमें १९५ महाराष्ट्र के हैं और मात्र ५ महाराष्ट्र से बाहर के हैं। विशेष उल्लेखनीय यह है कि उन ५ में एक मैं हूँ। (२०२५)
विशेष सम्मान
• विकलांग सेवा हेतु “विकलांग दर्शन” द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान
• प्रसिद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “सानंद न्यास” इंदौर द्वारा “कर्तबगार आई” (कर्तव्यनिष्ठ आदर्श माँ) सम्मान से विभूषित
• महाराष्ट्र साहित्य सभा,इंदौर द्वारा “गुणीजन सम्मान” से सम्मानित
• पेट्रोलियम कंजरवेशन रिसर्च एसोसिएशन द्वारा “विशिष्ट व्यक्तित्त्व” के रूप में सम्मानित
• “आपले वाचनालय”,”सिका स्कूल”,’’दिगम्बर जैन समाज” आदि इंदौर की अनेक संस्थाओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित
• म.प्र.के लगभग सभी बड़े शहरों में कवियत्री के रूप में सम्मानित.
संपर्क
ईमेल : alknanda31@gmail.com