वातायन द्वारा हाउस ऑफ लॉर्ड्स , लंदन मे आयोजित समारोह

हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में ग्रहण किया वातायन शिखर सम्मान।
यू.के. में पिछले 25 वर्षों से भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत सुप्रसिद्ध संस्था वातायन द्वारा हाउस आफ लॉर्ड्स ,लंदन में आयोजित समारोह में वातायन शिखर सम्मान ब्रिटिश संसद के लार्ड उदय नागाराजु ने मुझे प्रदान किया ।इसके साथ ही वर्ष 2025 का वातायन शिखर सम्मान सुश्री सुलेखा चोफरा तथा साहित्य सम्मान ब्रिटेन की लेखिका डाॅ.अचला शर्मा तथ शैल अग्रवाल जी को प्रदान किया गया ।प्रारंभ में वातायन की संयोजक एवं सुप्रसिद्ध लेखिका दिव्या माथुर ने लॉर्ड नागराजु तथा भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव डॉक्टर सलोनी सहाय का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यूके हिंदी समिति के संस्थापक श्री पद्मेश गुप्त ने किया ।इस अवसर पर आईसेक्ट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित डॉ. अरुण अजीतसरिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्रवासी साहित्यकार :दिव्या माथुर’ तथा रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्रवासी भारतीय साहित्य शोध केंद्र द्वारा डॉ. वंदना मुकेश के संपादन में प्रकाशित ‘ब्रिटेन की चयनित रचनाएं ‘ पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में लार्ड उदय नागराजु को विश्व रंग की पुस्तिका, श्री पद्मेश गुप्त को ‘विश्व में हिंदी’ पुस्तक तथा लंदन की लेखिका शिखा वार्ष्णेय जी को ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’ पुस्तक भेंट की । आभार प्रदर्शन वातायन की अध्यक्ष श्रीमती मीरा गौतम ने किया। कार्यक्रम में श्री विजय आनंद (कॉन्फ्लुएंस पत्रिका) बीबीसी के प्रस्तोता श्री नरेश कौशिक ,पॉडकास्टर और सिने इन्क यूके के निदेशक श्री परवेज आलम सहित ब्रिटेन के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- जवाहर कनार्वट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »